मोदी सरकार ने 11 साल में देश की प्रगति ओर खुशहाली तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए : मनोहर लाल

संकल्प से सिद्धी तक करनाल लोकसभा कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया संबोधित, प्रदेश कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा भी रहे मौजूद मनोहर लाल बोले : कांग्रेस के लम्बे शासन काल की तुलना में भाजपा सरकार 33 साल में तेजगति से 13 गुणा अधिक करेगी विकास, भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र

Jun 8, 2025 - 20:38
 0  1
मोदी सरकार ने 11 साल में देश की प्रगति ओर खुशहाली तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए : मनोहर लाल
मोदी सरकार ने 11 साल में देश की प्रगति ओर खुशहाली तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए : मनोहर लाल

करनाल, 8 जून। केंद्रीय ऊर्जा, आवसीय व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के लम्बे शासन काल की तुलना में भाजपा सरकार 2014 से लेकर वर्ष 2047 तक 33 सालों में तेजगति से 13 गुणा अधिक विकास कार्य करेगी और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश की आम जनता अपना भरपूर सहयोग दें और पिछलें 11 वर्षो के दौरान केंद्र की सरकार ने देश की प्रगति और खुशहाली तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका हर वर्ग के व्यक्ति लाभ उठा रहें हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को मोदी सरकार 11 साल संकल्प से सिद्धी तक करनाल लोकसभा क्षेत्र की कार्यशाला में उपस्थित पार्टी कार्यकताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार ने अपने सुशासन के 11 साल पूरे कर लिए है।

भारत सरकार ने इस अवधि के दौरान देश को विकास के मामले में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है और पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाने को कार्य किया है। इतना ही नही कई बड़े-बड़े ऐतिहासिक फैसलों से दुनिया के अन्य देश भी अचंभित हो गए है।

इनमें करीब 5 हजार साल पुरानी हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र राम मंदिर का निर्माण, धारा-370 को हटाना, आंतकवाद का डट कर विरोध व मुकाबला करना, महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक पर रोकथाम, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, गरीब वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन व मकान और शौचालय, सस्ती दर पर गैस सलेडर, स्वास्थ्य गारंटी के लिए आयुष्मान कार्ड, वाक्फ कानून बनाए।

इसके इलावा आर्थिक दृष्टि देश के दुनिया की चौथी शक्ति बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 11 का अंक शुभ होता है केंद्र व राज्य के 11-11 साल सुशासन के पूरे हो चुके है और अगले 11 व 11 सालों में यानि 2047 तक भाजपा सरकार के 33 साल पूरे हो जाएगें और इस अवधि में भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

उन्होंने आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकार कि कल्याणकारी योजना को पिछली सरकारों से तुलना करते हुए जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला में शामिल पार्टी कार्यकर्ता बूथ लेवल व शक्ति केंद्र कार्यकर्ता तक बात पहुंचाए ताकि आमजन तक पार्टी की नीतियों व कामों को पहुंचाया जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow