पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे-चर्चा 2024 पर चित्रकला प्रतियोगिता 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की प्राचार्या श्री मति नीलम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। श्री मति सिंह ने बताया कि परीक्षा पे-चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित उपविषयों पर विद्यार्थियों की सृजनात्मक योग्यता का प्रदर्शन करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

करनाल, 23 जनवरी। मंगलवार को करनाल कैथल रोड पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे-चर्चा 2024 कार्यक्रम के तहत नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवम् पराक्रम दिवस के पावन अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की प्राचार्या श्री मति नीलम सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
श्री मति सिंह ने बताया कि परीक्षा पे-चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित उपविषयों पर विद्यार्थियों की सृजनात्मक योग्यता का प्रदर्शन करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस प्रतियोगिता में करनाल जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बनाई गई कलाकृतियों के निष्पक्ष एवम् सटीक मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल को आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित 5 सर्वश्रेष्ठ कृतियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम को भेजा जाना है और
अंतिम चयन होने की स्थिति में चयनित कृतियों को दिनांक 29 जनवरी 2024 को होने वाले परीक्षा पे-चर्चा कार्यक्रम में लगाई जाने वाली डिजिटल कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाना है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी ओर से बेहतरीन कलाकृतियां बनाईं। कला अध्यापिका श्रीमती रीना द्वारा समस्त व्यवस्था अच्छे से करवाई गई थी।
What's Your Reaction?






