कानून के दायरे में रहकर कार्य करें : ओपी सिंह
सेवानिवृत्ति सम्मान परेड में सशस्त्र टुकड़ी ने ओपी सिंह को दी सलामी
विकास सुखीजा
करनाल, 31 दिसंबर। बधुवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस दीक्षांत परेड स्थल पर सेवानिवृत हो रहे ओ.पी.सिंह को परेड द्वारा सलामी दी गई। इस सम्मान विदाई परेड में आठ परेड टुकडय़िों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ अॢशन्दर सिंह चावला द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया और धन्यवाद संबोधन पुष्पा पुलिस अधीक्षक अकादमी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृतिस्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। ओ.पी.सिंह 33 वर्ष से अधिक के सफल सेवाकाल के बाद 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने विदाई सम्मान परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथि को फूलों से सुसज्जित खुले वाहन में पुष्पवर्षा करते हुए सम्मानपूर्वक मधुबन से प्रस्थान कराया गया।
सेवानिवृत्त हो रहे श्री ओ.पी.सिंह पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सर्वप्रथम इस शानदार सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान परेड के सफल आयोजन के लिए निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी डॉ अॢशन्दर सिंह चावला को बधाई देता हूं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपने आचरण में कोई भी कार्य ऐसा ना करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो। जनता की पुलिस के प्रति बहुत सी अपेक्षाएं हैं जिन पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सदैव याद रखें कि आपका व्यवहार ही आपको श्रेष्ठ बनाता है, इसलिए लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें।
बिना किसी द्वेष के निष्पक्षतापूर्वक कार्य करने से ही समाज आपका कृतज्ञ होगा। किसी को प्रताड़ित न करें। श्री सिंह ने कहा कि सदैव कानून के दायरे में रहकर कार्य करें क्योंकि कानून ही आपको सुरक्षा प्रदान करता है। जीवन में इस बात का विशेष ध्यान रखें की कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, जो कार्य आपको मिला है यदि उसे आप आत्मीयता से करेंगे तो वह कार्य आपको दूसरों से अलग बनाएगा। अच्छी भावना से काम करने का परिणाम यह होता है कि लोग आपके साथ जुड़ते चले जाते हैं, इसलिए हमेशा दूसरों की भलाई का प्रयास करते रहें।
उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि मुझे इस लंबे पुलिस पेशेवर जीवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है, इसके लिए मै सभी का आभारी हूं। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक अॢशन्दर सिंह चावला ने श्री सिंह के साथ आए अन्य अतिथियों का स्वागत किया और सेवानिवृत हो रहे श्री सिंह के सेवाकाल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि श्री सिंह हरियाणा कॉडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं। आपने अपने 33 वर्ष से अधिक पुलिस सेवाकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए, अनेक चुनौती भरे कार्यों को संपन्न किया है और हरियाणा राज्य की जनता को शानदार सेवाएं दी हैं।
पुलिस अधीक्षक के रूप में कैथल, पानीपत, जींद, हिसार व जीआरपी जैसे पदों पर कानून और व्यवस्था से जुड़े असंख्य मामलों का कुशलतापूर्वक निष्पादन किया है। साउथ रेंज व हिसार रेंज में महानिरीक्षक पद पर तैनात रहते हुए दोनों रेंजों के अंतर्गत आने वाले जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक पर्यवेक्षण तथा पुलिस बल के प्रभावी नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अंबाला, पंचकूला व फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त के दायित्व का निर्वाह करते हुए प्रशासनिक, आधुनिकीकरण और कल्याणकारी योजना संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष अधिकारी के रूप में विशेष भूमिका निभाते हुए राज्य प्रशासन से जुड़े संवेदनशील विषयों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा नीति-स्तरीय निर्णयों के क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान देकर अपनी कुशलता का परिचय दिया है।
What's Your Reaction?





