लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी के 7 दिन बाद ही आतंकियों ने की हत्या
यूरोप का वीजा नहीं मिलने पर गए थे पहलगाम करनाल के गांव भूसली के निवासी थे नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, भारतीय नौसेना ने भी जताया दुख, 1 मई को था विनय का जन्मदिन

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी के 7 दिन बाद ही आतंकियों ने की हत्या,यूरोप का वीजा नहीं मिलने पर गए थे पहलगाम
करनाल के गांव भूसली के निवासी थे नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, भारतीय नौसेना ने भी जताया दुख, 1 मई को था विनय का जन्मदिन
विकास सुखीजा
करनाल, 23 अप्रैल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने करनाल के निवासी नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। ज्ञात रहे कि नौजवान लेफ्टिनेंट विनय की हत्या से 7 दिन पहले ही गुरुग्राम की हिमांशी से शादी हुई थी। वे दोनों हनीमून के लिए यूरोप जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें वीजा नही मिला और वे 21 अप्रैल को जम्मू कश्मीर पहलगाम में हनीमून मनाने के लिए पहुंच गए थे।
इधर कैप्टन विनय नरवाल की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ और उनकी पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। शाम को उनका करनाल में स्थित पैतृक गांव भुसली में अंतिम संस्कार हुआ। उनका परिवार पीछले वषों से करनाल के सेक्टर-7 में रह रहा था। इधर पहलगाम में कल (22 अप्रैल) को आतंकी हमले के बाद हिमांशी ने ही खुलासा किया था कि आतंकियों ने वहां उपस्थित लोगों के नाम पूछकर गोली मारी।
हिमांशी का वीडियो भी पूरे विश्व में वायरल हुआ, जिसमें हिमांशी ने कहा था-मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी। हिमांशी ने ये भी कहा था कि मंगलवार को जब वे बैसरन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब कि वह सुरक्षित है। इस बेहानक दर्दनाक घटना पर नौसेना की तरफ से कहा गया,
भारतीय नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद क्षति से स्तब्ध और दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने जिन टूरिस्ट की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी 7 दिन पहले ही मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी।
विनय नरवाल के दादा हवा सिंह आसू बहाते हुए कहा कि..काश, उनका यूरोप का वीजा लग जाता तो उनका पोता विनय आज उनके बीच होता। लेफ्टिनेंट विनय का 8 दिन बाद 1 मई को बर्थडे भी था। शादी के बाद पहले बर्थडे को लेकर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी। इसके बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था। विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले थे। लेकिन, 15 साल से उनका परिवार सेक्टर-7 में रह रहा है। उनकी स्कूलिंग करनाल के संत कबीर स्कूल से हुई। जिसके बाद दिल्ली से उन्होंने बीटेक किया। विनय पढ़ाई में तेज थे।
विनय के दादा हवा सिंह ने कहा हमारा परिवार शुरू से ही आर्मी से जुड़ा रहा है। मेरे ताऊजी भी आर्मी में थे। विनय के नाना के भाई भी आर्मी में रहे और उन्होंने अंग्रेजों के साथ भी लड़ाई लड़ी। मेरा भतीजा भी आर्मी में है। मैं खुद पहले बीएसएफ में था। वहां से रिटायर होने के बाद मैंने हरियाणा पुलिस जॉइन की और अब पुलिस से भी रिटायर हो चुका हूं। उन्होंने बताया कि विनय की ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी। पिता राजेश कुमार कस्टम विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर हैं।
उनकी ड्यूटी पानीपत में है। दादा हवा सिंह 2004 में हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए। मां आशा देवी और दादी बीरू देवी गृहिणी हैं। विनय की छोटी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। विनय का 2 महीने पहले ही गुरुग्राम की हिमांशी के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। हिमांशी पीएचडी कर रही हैं और साथ ही बच्चों को ऑनलाइन भी पढ़ाती हैं। हिमांशी के पिता सुनील कुमार गुरुग्राम में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) हैं।
28 मार्च को विनय शादी के लिए छुट्टी लेकर आए थे। 16 अप्रैल को मसूरी में उनकी शादी हुई। 19 तारीख को करनाल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। शादी के बाद उनका यूरोप में हनीमून का प्लान था। इसके लिए वीजा भी अप्लाई किया था। लेकिन, वीजा नहीं लग पाया और यूरोप जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। इसके बाद 21 अप्रैल को दोनों जम्मू-कश्मीर के लिए निकल गए। 22 अप्रैल को वे पहलगाम में होटल में ठहरे हुए थे।
दादा हवा सिंह के मुताबिक खाना खाने के बाद वे नीचे डेस्टिनेशन पॉइंट पर घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान आतंकी हमला हो गया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार देश की रक्षा करने के लिए तत्पर रहता है और उनके लिए देशसेवा से बढ़ कर और कुछ नही है।
बोक्स
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया
करनाल, 23 अप्रैल। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉल पर विनय नरवाल के दादा हवा सिंह से बात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। देश ने अपना बेटा खोया है, शहीद होने वाले जांबाजों को देश हमेशा याद रखता है तथा उनका नाम सदा जीवित रहता है। विनय की आत्मा को शांति मिले इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से प्रार्थना भी की और परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया और कहा कि दु:ख की इस घड़ी में केंद्र और प्रदेश की सरकार परिवार के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और पूरी दुनिया इस घटना की निंदा कर रही है। जिस प्रकार से बेकसूर नागरिकों को गोलियों से भूना गया, यह मानवता के ऊपर एक हमला है। उन्होंने कहा कि ये घिनौनी घटना करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना
करनाल, 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिन विनय नरवाल के परिजनों से बातचीत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉल पर विनय नरवाल के दादा हवा सिंह से बात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादाजी से बातचीत करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है और जिन आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहलगाम में बातचीत कर रहे हैं और करनाल आकर भी परिवार से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिन परिवारों के साथ ये घटना हुआ है, उनके साथ पूर्ण रूप से केंद्र व प्रदेश की सरकार साथ खड़ी है।
बोक्स
यह मानवता पर हमला : विधानसभा अध्यक्ष
करनाल, 23 अप्रैल। विधानसभा के अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर दुख जताया और उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
आज पूरा देश और पूरी दुनिया इस घटना की निंदा कर रही है। जिस प्रकार से बेकसूर नागरिकों को गोलियों से भूना गया, यह मानवता के ऊपर एक हमला है। उन्होंने कहा कि ये घिनौनी घटना करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह हमला केवल हमारे नागरिकों के ऊपर नहीं, बल्कि पूरे देश के ऊपर हमला हुआ है।
उन्होंने बताया कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह कश्मीर में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विदेश दौरा बीच में छोडक़र इस दु:ख की घड़ी में भारत पहुंच चुके हैं।
What's Your Reaction?






