अब चुप नहीं बैठेगा हिंदुस्तान, हर कतरे का बदला लिया जाएगा : सांगवान

विधायक ने विनय के दादा हवा सिंह नरवाल और अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनका दुख सांझा किया।

Apr 25, 2025 - 19:24
 0  4
अब चुप नहीं बैठेगा हिंदुस्तान, हर कतरे का बदला लिया जाएगा : सांगवान

करनाल, 25 अप्रैल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल के नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मिलने दादरी के भाजपा विधायक सुनील सांगवान शुक्रवार को उनके सेक्टर-7 स्थित आवास पर पहुंचे। विधायक ने विनय के दादा हवा सिंह नरवाल और अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनका दुख सांझा किया।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और विनय नरवाल को श्रद्धांजली दी। विधायक सुनील सांगवान ने केंद्र सरकार के हालिया फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब पुलवामा हमले से भी बड़ा बदला लेगा। कहा कि मैं भी एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक सैनिक पिता भी हूं।

मेरा बेटा इस समय कारगिल की ऊंचाइयों पर भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में देश की रक्षा कर रहा है। बेटी भी सेना में मेडिकल कोर में सेवारत है। हर शहीद की खबर एक सैनिक पिता का दिल चीर देती है। पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों को यह देश अब बख्शेगा नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow