अब हर सोमवर को चंडीगढ़ में भी लोगों की सुनेंगी समस्याएं : सुमन सैनी
मुख्यमंत्री की पत्नी पहुंची उत्तम नगर में खुर्शीद आलम के निवास पर हुआ जोरदार स्वागत

करनाल, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि वह भी हर सेामवार को चंडीगढ़ में लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदेश के सत्तरर फीसदी लोग मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। करनाल ने दो मुख्यमंत्रियों को चुन कर दिल्ली तथा चंडीगढ़ भेजा है। यहां के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वह शनिवार को उत्तम नगर की गली नंबर-3 में हरियाणा हज कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी खुर्शीद आलम के निवास पर पहुंचीं।
खुर्शीद आलम तथा उनके परिजनों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया तथा उनको दुआ मुकद्दस स्वरूप मालाएं पहनाई। उनके साथ पर निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, निर्मला बैरागी, मीना चौहान, मेघा भंडारी, सुनील गुप्ता, खुर्शीद आलम, नीलम नोतना, सुनील गोयल, शशि सैनी, मीना चौहान रायसन, आजाद सिंह भूपेंद्र यिंह नौतना, रेखा वाल्मीकि,मीना काम्बोज थे। यहां सैकड़ों लोगों ने सुमन सैनी का स्वागत किया।
इससे पहले सुमन सैनी ने चांद सराय में धानक चौपाल, सेक्टर-4 में गुर्जर धर्मशाला, उत्तम नगर की गली नंबर-3, विकास नगर गली नंबर-6, नरसी विलेज में श्री गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान सुमन सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और करनाल से दो कमल के फूल खिलाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके भाजपा को जिताने के लिए काम किया है।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इस अवसर पर सुमन सैनी का स्वागत तेजेंद्र सिंह तेजी, सुभाष त्रेहान, संदीप कश्यप, अमित हरमेल सिह, अमित शर्मा ने किया। जिनकी मेहनत से करनाल से मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को प्रचंड जीत मिली है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर आगे बढ़ी है।
सुमन सैनी ने कहा कि वे करनाल की जनता से वादा करके गई थी कि अब वोट मांगने आई हैं और धन्यवाद करने जरूर आउंगी। वे अपने वादे को पूरा करने और करनाल के लोगों के बीच आशीर्वाद लेने और धन्यवाद करने आई हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी हर वर्ग की चिंता करते हैं और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हें।
What's Your Reaction?






